महासमुन्द
केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका
28-Feb-2026 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 फरवरी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के विरोध में कल शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनम बंसोड के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि अमेरिकी फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों की सूची में हरदीप ंिसह पुरी का नाम आने से भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नैतिकता के आधार पर वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे