महासमुन्द

अवैध शराब बिक्री के ठिकानों पर छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार
27-Feb-2026 3:52 PM
अवैध शराब बिक्री के ठिकानों पर छापा, 4 आरोपी गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 फरवरी। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कल गुुरुवार को थाना खल्लारी और थाना तेंदुकोना पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में महुआ और देसी शराब जब्त की गई है। सभी मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना खल्लारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खम्हारमुड़ा में रेड कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने आरोपी आनंद राम रावत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत लगभग 5 हजार रुपए और शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 37 लीटर महुआ शराब और 20 लीटर देसी शराब ज़ब्त की गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीजी 06 जीपी 2568 को जब्त किया गया। दो मोबाइल कीमत 10 हजार रुपये बरामद कर मौके पर भारी मात्रा में मिला महुआ लाहन नष्ट किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

               इसी क्रम में थाना तेंदुकोना पुलिस ने भी अवैध शराब बिक्री और निर्माण के खिलाफ  मोर्चा खोला। पुलिस ने ग्राम कौंसरा औ घोंच में छापेमारी कर तीन आरोपियों मेन कुमार चंद्राकर, भुवनेश्वर दीवान और दिलीप निर्मलकर को हिरासत में लिया है। इनके पास से 80 पौवा देसी प्लेन शराब 14.400 लीटर और 12 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई है।


अन्य पोस्ट