महासमुन्द

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की दो दिनी कामबंद हड़ताल
27-Feb-2026 3:34 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं  की दो दिनी कामबंद हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 फरवरी। महासमुंद जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

 गुरुवार को पांचों विकासखंडों महासमुंद, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और पिथौरा से आईं कार्यकर्ता महासमुंद शहर के लोहिया चौक पर जमा हुईं।

संयुक्त मंच के बैनर तले आयोजित इस दो दिवसीय कामबंद हड़ताल के पहले ही दिन जिले के लगभग 1800 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज बंद रहा।

धरना स्थल पर भारी संख्या में बजूद कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ  जोरदार नारेबाजी की। संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह शुरुआत है।

यदि शासन उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है, दूसरे चरण में 9 मार्च को राजधानी रायपुर में प्रांतीय धरना और विधानसभा घेराव जाएगा।


अन्य पोस्ट