महासमुन्द

युवा संसद न केवल मंच है बल्कि एक प्रयोगशाला भी है-सांसद रूपकुमारी
26-Feb-2026 3:23 PM
युवा संसद न केवल मंच है बल्कि एक प्रयोगशाला भी है-सांसद रूपकुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फरवरी। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 जिला स्तरीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद  में कल 25 फरवरी को आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद, विशिष्ट अतिथि संदीप दीवान,  सभापति रेडक्रॉस महासमुंद व अध्यक्ष बाल विकास समिति महासमुंद, विशिष्ट अतिथि संदीप घोष महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि कृषि महासमुन्द, विशिष्ट अतिथि एतराम साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुंद, अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.करुणा दुबे, निर्णायक मंडल एवं जूरी देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, पारस चोपड़ा जिलाध्यक्ष राइस मिल एसोसियेशन महासमुंद, डॉ. सुभाष चंद्राकर राजनीति विज्ञान विभाग दुर्गा महाविद्यालय रायपुर, डॉ. संगीता घई प्राचार्य डागा महाविद्यालय रायपुर मंचस्थ रहे।

इन सब के साथ ही जनप्रतिनिधि महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, पंकज चंद्राकर, अमन वर्मा, लिलेश साहू, अमित साहू, नरेश नायक, अभिषेक पांडे, आयुष दुबे उपस्थित रहे। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो व जिला नोडल युवा संसद कार्यक्रम एवं प्रो. अजय कुमार राजा जिला सहायक नोडल, युवा संसद कार्यक्रम के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का पंजीयन प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ हो गया था। उक्त कार्यक्रम में अतिथि आगमन पश्चात दीप प्रज्ज्वलित एवं स्तुति कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। मंचस्थ सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह भेंटकर व बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में डॉ मालती तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद 2026 कार्यक्रम का थीम आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक् रहा। यह कार्यक्रम विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम वीबीवाईसीपी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एमवाईएएस के तहत एक प्रमुख पहल है, जो विकसित भारत 2047 की राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप है। यह कार्यक्रम भारत के युवाओं और शीर्ष कानून निर्माताओं के बीच एक जीवंत सेतु का काम करने के लिए एमवाई भारत प्लेटफॉर्म का लाभ उठाता है। यह पहल युवाओं के बीच संवाद, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देती है, जिससे सूचित और व्यस्त नागरिकों की एक नई पीढ़ी का निर्माण होता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व और नागरिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए भागीदारी गतिविधियों के माध्यम से जोडऩा, एमवाई भारत पंजीकरण अभियानों के माध्यम से युवाओं को डिजिटल रूप से जोडऩा,नीति स्तरीय अनुभव के लिए बहस और युवा संसद जैसे इंटरैक्टिव प्लेटफ ॉर्म तैयार करना था।

मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हंै। युवा वर्ग समय के हिसाब से आधुनिक तकनीक का उपयोग करके आगे बढऩा है। तभी विकसित भारत 2047 का सपना पूरा कर सकेंगे। शिक्षित सुरक्षित और सशक्त हो कि महिलाओं को सुविधा एवं सामान अधिकार मिलेगा समाज में ही महिलाओं की भागीदारी समान रूप से होगी तो राष्ट्र की विकास में मजबूती मिलेगी। राष्ट्रवाद मंै नहीं हम की ओर ले जाती है जो सबसे बड़ी शक्ति कहलाती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो करुणा दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संसद सदस्यों और राज्य नेतृत्व के साथ जुड़ाव के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की उभरती प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थी में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि संसद भवन का रूपरेखा तैयार कर इस प्रकार का आयोजन करना भी शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें विद्यार्थियों को संसद में होने वाले गतिविधियों का ज्ञान होता है। संदीप दीवान ने बताया कि हम इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर हम अपने बौद्धिक क्षमता का विकास करने का अवसर प्रदान करते हंंंैं। हम युवा भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र के रूप में विकसित करने की क्षमता रखते हंै।  निर्णायक एवं जूरी मेंबर देवीचंद राठी,पारस चोपड़ा, डॉ सुभाष चंद्राकर,डॉ संगीता घई द्वारा 10 प्रतियोगियों का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान भूमिका दुबे शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद, द्वितीय स्थान गरिमा परमार शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद, तृतीय स्थान हिमांशी चंद्राकर शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद, चतुर्थ स्थान दिनेश साहू शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद, पांचवां स्थान ऋतु साहू शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद, छठवां स्थान गोविंद साहू शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद, सातवां स्थान सोनू शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद, आठवां स्थान नुसरत फातमा शासकीय पीजी कॉलेज महासमुंद, नौवां स्थान श्रेया मिश्रा इंडियन कॉलेज महासमुंद, दसवां स्थान पर सुषमा साहू शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद रहे।

               सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सदन की इस कार्रवाई में  अध्यक्ष के रूप में दिव्यानी सोनवानी शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही विशेष सहयोग हेतु प्रकाशमणि साहू जनभागीदारी व्याख्याता रसायनशास्त्र,रोहित ढीमर जनभागीदारी व्याख्याता वाणिज्य को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

               सभी सम्मिलित स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रीता पांडेय, डॉ आर के अग्रवाल,एस आर रात्रे,राजेश्वरी सोनी,दिलीप कुमार बढ़ाई,आशुतोष पुरी गोस्वामी,प्रियंका सोनवानी, मनबोध चौहान,सरस्वती सेठ, मुकेश साहू कार्यालय प्रमुख डॉ प्रिया बारीक,गायत्री चंद्राकर, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो शांत्रीबाई महाविद्यालय महासमुंद, अनीता वंजारी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद सहित अधिक संख्या में महाविद्यालय अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन अजय कुमार राजा सहायक जिला नोडल अधिकारी युवा संसद कार्यक्रम द्वारा किया गया एवं संसद की कार्यवाही का संचालन विजय कुमार मिर्चे अतिथि सहायक प्राध्यापक राजनीशास्त्र द्वारा किया गया ।


अन्य पोस्ट