महासमुन्द
तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया था-पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-53 पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही गांजा खेप कोंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने न केवल माल पकड़ा, बल्कि गांजा देने वाले सप्लायर और उसे खरीदने वाले ग्राहकों तक, यानी पूरे सप्लाई चेन के 8 अंतरराज्यीय तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने अंगुल ओडिशा से अकोला महाराष्ट्र तक फैले नशे के इस बड़े सिंडिकेट को तोड़ते हुए 137 किलो गांजे को जब्त किया है। साथ ही इस तस्करी में एक महिला को भी पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया था, लेकिन पुलिस के नजर से नहीं बच सके। गिरोह दो कारों में सवार था। आगे चल रही मारुति सुजुकी ईको ओडी कार पायलेट का काम कर रही थी, जो पीछे आ रही टोयोटा कार को रास्ता साफ होने का सिग्नल दे रही थी। जैसे ही यह काफिला रेहटीखोल पहुंचा, पुलिस की स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। टोयोटा कार की डिक्की और सीटों के नीचे से 137 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 68.50 लाख आंकी गई है। एक टोयोटा कार 4 लाख और एक मारुति ईको कार 2 लाख, 7 मोबाइल फोन 27 हजार और 11 हजार रुपए नगद मिलाकर कुल 74. 88 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस की मानें तो इस गिरोह के सोर्स पॉइंट ओडि़शा और डेस्टिनेशन पॉइंट महाराष्ट्र दोनों को एक साथ ध्वस्त किया गया है। इनमें ओडिशा के सप्लायर सोर्स पॉइंट से शिवा साहू निवासी छेन्दीपदा, जिला अंगुल ओडि़शा, बुधु भूतिया छेन्दीपदा, नरोत्तम बेहरा बहालसाही, सुशील साहू बहालसाही ओडि़शा शामिल है। तलाशी के दौरान टोयटा कार क्रमांक एमएच 01 बी के 4102 के डिक्की और पीछे सीट में प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा को छिपाकर रखा हुआ था। उक्त गांजा को अंगुल ओडि़शा से अकोला महाराष्ट्र बेचने के लिए ले जाना बताए।
पुलिस ने महाराष्ट्र बिहार के खरीदार महिला आरोपी निलोफ र शफ ी महाराष्ट्र, सुल्तान खान मुंबई, शेख जब्बार महाराष्ट्र, दिलशाद खान बिहार को भी गिरफ्तार किया है।
0 एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने कहा है कि हमारा मकसद तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाडऩा है। इसी के लिए इंड टू इंड कार्रवाई के तहत ओडि़शा के सोर्स पॉइंट से महाराष्ट्र के डेस्टिनेशन पॉइंट तक के सभी को एक साथ दबोचा है।


