महासमुन्द
महासमुन्द, 24 फरवरी। महिला एवं बाल विकास अंतर्गत विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण, महासमुन्द में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के रिक्त (संविदा) पद के लिए 21 जनवरी 2026 तक डाक के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची चयन समिति द्वारा तैयार कर ली गई है। उक्त सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय के सूचना पटल पर तथा जिले की वेबसाइट 222.द्वड्डद्धड्डह्यड्डद्वह्वठ्ठस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पर देखी जा सकती है।
इस संबंध में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो, वे 2 मार्च तक सायं 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर, स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला महासमुन्द में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।


