महासमुन्द

चाकू लहराते डराया, 2 गिरफ्तार
22-Feb-2026 10:14 PM
चाकू लहराते डराया, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 फरवरी। महासमुंद कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 85-2026, 86-2026 धारा 25 आम्र्स एक्ट अंतर्गत 2 आरोपिायों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत् कार्रवाई कर उन्हें रिमाण्ड पर भेजा है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संजय कानन गार्डन के सामने महासमुंद एवं एक व्यक्ति भलेसर रोड महासमुंद के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ने घेराबंदी करते हुए अलग-अलग घटना स्थल से दोनों आरोपी पुरन साहू उर्फ  मोनू नयापारा महासमुंद व नरेन्द्र साहू  महासमुंद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 धारदार चाकू बरामद कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा आम्र्स एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट