महासमुन्द

महासमुंद में 8698 मतदाता पंजीकृत, 5547 मतदाता विलोपित
22-Feb-2026 4:16 PM
महासमुंद  में 8698 मतदाता पंजीकृत, 5547 मतदाता विलोपित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला महासमुन्द में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिला महासमुन्द में 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा ने कल शनिवार को राजनीतिक दलों की बैठक लेकर बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में कुल 1083 बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किया गया एवं और मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उक्त कार्य में जिले के कर्मचारियों, वालेन्टियर्स, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधयों एवं बीएलए का सहयोग रहा।

निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया। तत्पश्चात् 23 दिसबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच दावा आपत्ति प्राप्त की गई एवं 14 फरवरी 2026 तक निराकरण किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिले में कुल 8698 मतदाता पंजीकृत हुए एवं 5547 मतदाता विलोपित हुए।
जिला महासमुन्द के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को जिले के समस्त मतदान केन्द्रों की 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित अंतिम फ ोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की हार्डकॉपी और फ ोटो रहित निर्वाचक नामावली की ईमेज पीडीएफ  की सॉफ्ट कॉपी सीडी कल ही बैठक के दौरान प्रदान की गई। मतदाता अपना नाम वेबसाइट के माध्यमों से जांच सकते हैं.
बीएलओ के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से यदि किसी मतदाता के नामध्पता में त्रुटि हो, या पता में परिवर्तन कराना हो या उन्हें अपना नाम अन्यत्र स्थानांतरण करवाना हो तो वे फ ार्म 8 भर कर बीएलओ या ईआरओ को दे सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट