महासमुन्द

महामाया तालाब का सौंदर्यीकरण जल्द-नपाध्यक्ष
18-Feb-2026 3:50 PM
महामाया तालाब  का सौंदर्यीकरण जल्द-नपाध्यक्ष

महासमुंद, 18 फरवरी। नगर की कुलदेवी महामाया तालाब का सौंदर्यीकरण शीघ्र किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने उप अभियंता हेमंत पिसदा एवं साधना अहिरवार के साथ तालाब का निरीक्षण कर शीघ्र प्रोजेक्ट स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि महामाया तालाब से नगर वासियों की आस्था जुड़ी है। महामाया मंदिर का सौंदर्यीकरण व सुरक्षा की दिशा में कार्ययोजना बनाकर  शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा।

ताकि माता के दर्शन करने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व नगर जनों को बेहतर वातावरण मिल सके। नगरजनों की आस्था भक्ति का सम्मान करते हुए पालिका द्वारा यह कार्य कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट