महासमुन्द

वृन्दावन विद्यालय के अमन-नमन-प्रवीण का इन्टैक छत्तीसगढ़ ने किया सम्मान
17-Feb-2026 4:04 PM
वृन्दावन विद्यालय के अमन-नमन-प्रवीण का इन्टैक छत्तीसगढ़ ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 फरवरी। राष्ट्रीय विरासत क्विज प्रतियोगिता दिल्ली में पांचवां रेंक हासिल करने पर 15 फरवरी को रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित राज्य सम्मेलन में स्थानीय वृन्दावन विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र द्वय अमन यादव व नमन साहू के साथ ही प्रभारी शिक्षक प्रवीण साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्टैक के राज्य संयोजक अरविन्द मिश्र थे। उन्होंने कहा कि वृन्दावन विद्यालय के दोनों होनहार छात्र महासमुन्द व राज्य चैप्टर से प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए थे। विगत 15 व 16 दिसम्बर 2025 को इन्टैक केन्द्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में देश के 24 राज्यों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें अमन यादव व नमन साहू की टीम ने 5 वां रेंक हासिल किया था।

कहा कि निश्चित ही दोनों छात्र व प्रभारी शिक्षक प्रवीण साहू का सम्मान करते हुए हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं। अमन, नमन और शिक्षक प्रवीण साहू ने प्रतियोगिता संबंधी अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को मंच से साझा किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि सतीश अग्रवाल, प्रो.आर. के.तिवारी,सुनील बघेल,शिवी जोशी,डा. लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा व छत्तीसगढ़ के विभिन्न अध्यायों के कन्विनर, को-कन्विनर व सदस्य उपस्थित रहे।

               इनके सम्मानित होने पर कन्विनर दाऊलाल चन्द्राकर, यशवंत चौधरी, को-कन्विनर राजेश्वर खरे,समस्त सदस्यगण, वृन्दावन विद्यालय के चेयरमेन एम.आर.विश्वनाथन, डायरेक्टर सुजाता विश्वनाथन, डायेक्टर विनीथ विश्वनाथन, उपप्राचार्य इन्दु मिश्रा, शिक्षिका अमृता चन्द्राकर, जागृति साहू, होमेश साहू, रिंकी कुर्रे, दीपशिखा गायकवाड़ व अन्य समस्त विद्यालयीन स्टाफ  ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट