महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 फरवरी। महासमुंद क्राईम ब्रांच पुलिस ने खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर नकली पिस्टल दिखाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त शॉप मैनेजर द्वारा पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आरोपी सांकरा पुलिस की गिरफ्त में है और उन पर आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी अनुसार थाना सांकरा क्षेत्र के शासकीय शराब दुकान में 15 फरवरी को दोपहर में खरिददार हिमांशु साहू नाम का एक व्यक्ति भ_ी पहुंचा। उन्होंने मैनेजर नेपाल से बियर खरीदा और उसे पेपर में लपेट कर देने कहा।
इस पर मैनेजर ने कहा कि पंपर नहीं है। इस पर ग्राहक हिमांशु साहू ने अपने पास रखे पिस्टल को निकाल कर मैंनेजर को दिखाते हुए बोला कि पुलिस वाला हूं, क्राईम ब्रांच का हूं, पेपर देते हो या मार दूं? वह मैनेजर को धमकाने लगा। शॉप मैनेजर ने भयभीत होकर सांकरा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर थाना सांकरा पुलिस ने तत्परता पूर्वक आरोपी के बताये हुलिया अनुसार पता तलाश कर उसे 15 फरवरी को ही पकडक़र थाने में पूछताछ की। जांच पड़ताल के बाद आरोपी के पास से धमकाने के दौरान उपयोग हुआ नकली पिस्टल जप्त किया गया।
इस तरह आवेदक वाईन शॉप मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 31-26 धारा 25-1, आम्र्स एक्ट एवं 204बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम हिमांशु साहू निवासी कूड़ाखाई थाना मेच्छामुंडा जिला बरगढ़ ओडिशा है।


