महासमुन्द

जुआरी पकड़ाए
16-Feb-2026 4:05 PM
जुआरी पकड़ाए

महासमुंद, 16 फरवरी। महासमुंद थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, सट्टा खाइवाल के रूप में चिन्हित मनहरण ध्रुव  निवासी वार्ड क्रमांक 19 बढ़ईपारा, महासमुंद, के कब्जे से एक डॉट पेन, तीन सट्टा पर्चियां जिनमें 2410 रुपये का लेखा दर्ज था, 4280 रुपये नगद तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

एक अन्य मामले में सुखदेव आवड़े निवासी वार्ड क्रमांक 12 पिटियाझर, महासमुंद, के पास से एक डॉट पेन, एक सट्टा पर्ची (510 रुपये अंकित), 810 रुपये नगद और एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है। इसी तरह, जुआ एक्ट के तहत टामकी तालाब के किनारे जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अजय कहार  निवासी महामाया मंदिर के पास, तुषार मक्कड़ निवासी इमलीभांठा, नीलकंठ साहू  निवासी शंकर नगर, उमेश कुमार ढीमर  निवासी पुराना रावणभांठा, बलदेव मक्कड़  निवासी इमलीभांठा तथा राजू यादव निवासी पुराना रावणभांठा, सभी निवासी महासमुंद शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट