महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 फरवरी। द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद में ओपन माइक कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा, स्किल को मंच के माध्यम से तराश कर पर निखारने का एक छोटा सा प्रयास था।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ। पश्चात चेयरमैन महेंद्र जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी मनुष्यों के अंदर कुछ न कुछ विशेष खूबियां होती हैं।
उन खूबियां को पहचानने के लिए सुअवसर की आवश्यकता होती है,जो रंगमंच के माध्यम से ही प्राप्त होती है। इसी के तहत् अभिव्यक्ति कौशल थीम के द्वारा बच्चों ने अभिनय, मेलोडियस, मधुर सस्वर गीत संगीत, गजल, शायरी, तबला वादन, ढोलक वादन, हारमोनियम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य शर्वरी पींचा के मार्गदर्शन में हुआ।
इस दौरान कक्षा एल के जी से कक्षा ग्यारहवीं तक लगभग 200 बच्चे प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शिक्षक जयेश जैन थे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा सातवीं की तारिणी साहू एवम् झरना साहू ने संयुक्त रूप से किया।


