महासमुन्द
महासमुंद,16 फरवरी। ग्राम खट्टी में युवा समिति द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। श्री साहू ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा शुरू कराया। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल कोई भी हो उसमें अनुशासन और खेल भावना आवश्यक है। अनुशासन में रहकर खेलने वाला खिलाड़ी ही एक बेहतर खिलाड़ी होता है। जीत से अति उत्साहित तथा हार से निराश न होकर अपनी प्रतिभा में निरंतर सुधार लाने का प्रयास करने से सफलता मिलती है।
उन्होंने आयोजक टीम को प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशेष रूप से जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, सरपंच अनीता मेहरा, संतोषी साहू, मिथलेश यादव, राम शरण पटेल, रामनाथ यादव, तुलेश्वर देवांगन, राजेश देवांगन, हेमराज साहू, लक्ष्मण मीरी, आदित्य शर्मा, टिकेश्वर यादव, गीतेश यादव, चमन साहू आदि उपस्थित थे।


