महासमुन्द

वेलेंटाइन डे के विरोध में बाइक रैली
15-Feb-2026 8:14 PM
वेलेंटाइन डे के विरोध में बाइक रैली

महासमुंद,15 फरवरी। शनिवार को महासमुंद बजरंग दल के सदस्यों ने शहर में वेलेंटाइन डे के विरोध में बाइक रैली निकाली। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक उद्यानों और भ्रमण स्थलों का दौरा किया।
रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बजरंग दल की बाइक रैली संजय कानन, संत रविदास गार्डन, इमली भांठा गार्डन और बीटीआई रोड स्थित उद्यानों में पहुंची। टाउन हॉल के पास और दलदली रोड स्थित बगीचे में कुछ प्रेमी युगल पाए गए। जिन्हें बजरंग दल के सदस्यों ने समझाइश दी और सुरक्षित घर जाने को कहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वैलेंटाइन डे के नाम पर फूहड़ता फैलाना गलत है और इसे रोकना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।


अन्य पोस्ट