महासमुन्द
प्रभारी सचिव निधि छिब्बर 18 को संपूर्णता अभियान 2.0 में शामिल होंगी
14-Feb-2026 5:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 फरवरी। महानिदेशक नीति आयोग नई दिल्ली एवं जिले की प्रभारी सचिव निधि छिब्बर 18 फरवरी 2026 को आकांक्षी विकासखंड पिथौरा के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 अभियान में शामिल होंगी। इस संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम विवरण के अनुसार आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय पर उपस्थिति होने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


