महासमुन्द

मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान में जोबा-छपोराडीह पहुंचे कांग्रेसी
10-Feb-2026 3:51 PM
मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान में जोबा-छपोराडीह पहुंचे कांग्रेसी

महासमुंद,10फरवरी। मनरेगा बचाओ अभियान के तहत गांवों में जागरूकता अभियान कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण महासमुंद द्वारा ग्राम जोबा और छपोराडीह में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार के दुर्भावनाओं से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने मनरेगा कार्य स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में परिवर्तन कर ग्रामीणों के रोजगार को छीना जा रहा है।

मनरेगा बचाओ अभियान के कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत के पूर्व सभापति अमर अरुण चंद्राकर थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम प्रभारी अमर अरुण चंद्राकर ने कहा कि मनरेगा के स्वरूप को बदलकर केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण मजदूरों का अधिकार छीना गया है। अब कहां मनरेगा कार्य शुरू करना है यह केंद्र की मोदी सरकार तय करेगी।

कहा कि पहले ग्राम पंचायतों को यह अधिकार था कि वे अपने गांव में आवश्यकता अनुरूप काम शुरू करें। पहले केंद्र द्वारा पूरी राशि दी जाती थी। अब राज्य पर 40 फ ीसदी बोझ डाल दिया गया है।

इससे राज्य सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और मनरेगा कार्य प्रभावित होगा। छत्तीसगढ़ के जंगलों की जो अंधाधुंध कटाई हो रही है, उसकी भी भरपाई मनरेगा से करने की साजिश चल रही है। डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मजदूरों को 125 दिन रोजगार देने की बात कही जा रही है, जबकि अधिकांश गांवों में इस योजना के तहत काम ही नहीं मिल पाएगा। सरकार ने महात्मा गांधी के नाम के प्रति अपनी दुर्भावना के कारण इस योजना को खत्म कर दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण अनु चंद्राकर, खिलावन साहू, सरपंच जोबा श्यामकुमारी महिलांग, सरपंच छपोराड़ीह हीरालाल निषाद, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस मानिक साहू, गिरधर अवड़े, थानु यादव पार्षद, खोम सिन्हा सेक्टर प्रभारी, देव सिंह यादव, संजय बंजारे, चेतन साहू, रूपेश महिंलाग सरपंच प्रतिनिधि, टार्जन, गेंदलाल ध्रुव, केशव चौधरी सेक्टर प्रभारी, ममता चंद्राकर, रोहित ध्रुव पंच, भोंकलू साहू पंच,देवसिंग यादव, गोवर्धन बघेल, संजय, चेतन साहू, अरविन्द, लोकेश, समारु आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट