महासमुन्द
पिथौरा, 10 फरवरी। स्थानीय विश्राम गृह में मंगलवार को राष्ट्रीय अभियोजक के संपादक वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शंकर अग्रवाल उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार शिखा दास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजेश शर्मा के देहावसान को पत्रकार जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आगे उन्होंने श्री शर्मा के जीवन शैली को बताते हुये उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा को संबोधित करते हुये वरिष्ठ पत्रकार ललित मुखर्ज़ी ने संस्मरण सुनाते हुये कहा कि वे हम सब के मार्गदर्शक थे साहित्य प्रेम उनका अटूट था अपने अखबार में हमेशा एक पेज साहित्य के लिये स्थान देते थे। पत्रकार संतोष गुप्ता ने शोक सभा का संचालन करते हुए श्री शर्मा के व्यक्तित्व का परिचय देते कहा कि श्री शर्मा एक ऐसे पत्रकार थे जिनकी लेखनी और वाणी की ताकत सब को अच्छे कार्यों के लिये प्रेरित करते थे। आगे उन्होंने श्री शर्मा का देहावसान को पत्रकार जगत के लिये दु:खद बताया ।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शंकर अग्रवाल , रजिन्दर खऩूजा,पवन गुप्ता , प्रीत राम सूर्ये , ललित तारक , ताराचंद पटेल सहित भाजपा नेता देवेश निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत , श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा जिला जनपद सभापति , येतराम साहू जिला भाजपा अध्यक्ष , वीरेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष नगर पंचायत , स्वप्निल तिवारी , रैदास गोयल , धनेश नायक सहित अनेक पत्रकार एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे


