महासमुन्द
शतरंज में योगदान के लिए हेमंत खुटे का सम्मान
10-Feb-2026 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 10 फरवरी। कोलंबिया ग्लोबल स्कूल, रायपुर में आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे को शतरंज के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चेस शाला तथा रायपुर के शतरंज खिलाडिय़ों के अभिभावकों द्वारा उन्हें वुडन इंटरनेशनल चेस बोर्ड और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
आयोजकों के अनुसार, हेमंत खुटे पिछले तीन दशकों से अधिक समय से शतरंज से जुड़े रहे हैं। वे कोच, निर्णायक, आयोजक, लेखक और शतरंज पहेली स्तंभकार के रूप में विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


