महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 10 फरवरी। जय चंडी खेल, कला क्लब बागबाहरा द्वारा नगर में 6, 7 एवं 8 फरवरी को अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोलकाता, महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कोलकाता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महासमुंद की टीम द्वितीय, नासिक (महाराष्ट्र) की टीम तृतीय तथा बिलासपुर की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
महिला वर्ग में राजनांदगांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बागबाहरा की टीम द्वितीय, झारखंड की टीम तृतीय और दिल्ली की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बागबाहरा की अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी छोटू बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अतुल बग्गा, पूर्व शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, देवेश साहू (उपाध्यक्ष नगर पालिका), लखबीर छाबड़ा (शहर कांग्रेस अध्यक्ष) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पार्षदों एवं अतिथियों में मेनका पोखराज साहू, शैलेश साहू, मंता यादव, मिथुन अमीर, रमेश ठाकुर, शिवा जगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल रहे। विशिष्ट अतिथियों में बल्ला सोनी, प्रतीक जैन, गणेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, फिरोज मेमन, कुसुम संतोष चौहान, कमल किशोर यादव, रवि चंद्राकर, जयेश साहू, रफीक मेमन, बजरंगी यादव, गट्टू गुप्ता, अमित गुप्ता, अशोक चंद्राकर एवं गिरीश पटेल उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन में समिति के सदस्य विवेकानंद ठाकुर, नवनीत सलूजा, उदय सिंह चंदेल, दीपक यादव, बलराम ठाकुर, भावेश पुरोहित, चैतराम पंडा, अशोक दीप, प्रकाश मानिकपुरी, पंकज शर्मा, जयकिशन देवांगन एवं दादू चक्रधारी का योगदान रहा।


