महासमुन्द
महासमुंद,9 फरवरी। जिले के ग्राम अछोला के लायसेंसी अहाता दुकान में सुपरवाइजर से 4 लोगों ने मारपीट कर गल्ले से रूपए छीनकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर तुमगांव थाने में आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
प्रार्थी तुकेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह अछोला के लायसेंसी अहाता में सुपरवाइजर हैं। सात फरवरी को देशी कंपोजिट मदिरा दुकान अछोला में लक्की ठाकुर, दद्दू ध्रुवंशी, गुलशन, प्रकाश मदिरापान करने आये और वाद विवाद कर मां बहन की अश्ली गालियां देकर मारपीट की और गल्ले रखे 1800 रुपए को निकाल कर ले भागे। जाते हुए पुलिस रिपोर्ट करने पर जान मारने की धमकी भी दी।
पुलिस के अनुसार 7 फरवरी शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्की ठाकुर, दद्दू ध्रुवंशी, गुलशन, प्रकाश उनके साथी मदिरापान हेतु आए थे। डिस्पोजल पानी लेने पर चिल्हर लेने गया। जिससे विवाद शुरू हुआ। इस दौन आरोपियों ने अश्लील गालियां देते मारपीट की। स्टाफ अभिषेक सिंह, छोटेलाल, राजू द्वरा उन्हें रोकने का प्रयास किया। अहाता में अंदर घुसकर भी मारपीट की और गल्ले से लगभग 1800 रुफए भी निकाल कर ले गए।
प्रार्थी की लिखित शिकायत पर धारा 115-2, 351-3, 309 -4, दर्ज कर तुमगांव थाने में जांच जारी है।


