महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 फरवरी। जनसहयोग से स्वच्छता महाभियान चलाकर खरोरा तालाब, घाटों एवं आसपास के स्थलों को कचरा-प्लास्टिक मुक्तकरने का काम कल सुबह हुआ। स्वच्छता के लिए निरंतर जागरूकता लाने का काम करते हुए नुरेन चंद्राकर की हमर भुईयां टीम ने कल सुबह पर्यावरण संरक्षक संस्था और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से ग्राम खरोरा स्थित सरोवर एवं शहीद स्मारक स्थल में स्वच्छता अभियान चलाया। तालाब व मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त कचरे, एडिस्पोजल, झिल्लियों को हटाते हुए बड़ी मात्रा में जलकुंभी हटाई।
हमर भुइयां संस्था के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष तालाब स्वच्छता महा अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम खरोरा स्थित तालाब में जनसहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम कर महासमुंद नगर और आसदृपास के ग्रामों के तालाबों, जलाशयों को प्लास्टिक कचरे से पूर्णत: मुक्त करने के सामूहिक प्रयास का निर्णय लिया गया है। अत: कल रविवार की सुबह आयोजक संस्था ने समाजजनों से अपनी सहभागिता एवं योगदान की अपील की थी। जिसमें सामाजिक संस्थाओं ने तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा से अपना अमूल्य समय निकालकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
मालूम हो कि नुरेन चंद्राकर की इस संस्था द््वारा दसक भर से गर्मी के दिनों में छोटे पौधों में पानी डालने तथा तालाब आदि की सफाई का काम जारी रखा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भी इसी क्रम का एक हिस्सा था। आगामी चरण में 22 फरवरी 2026 को ग्राम बेलसोंडा स्थित सरोवर में स्वच्छता अभियान को गति देना है। आयोजक संस्था ने सभी समाज के सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, एन सी सी, स्काउट एवं रोवर रेंजर के साथियों से सहयोग का अनुरोध किया है।
कल 8 फरवरी को इस स्वच्छता अभियान के आयोजक संस्था हमर भुईयां महासमुंद से नूरेन चंद्राकर, नारद यादव, उमेश चंद्राकर उपस्थित की सराहनीय भूमिका रही। प्रायोजक संस्था आदित्य हॉस्पिटल महासमुंद के डायरेक्टर डॉक्टर ज्योति कालीकोटी एवं स्टाफ जनों में दुर्गा प्रसाद साहू, द्वारिका साहू, लियाकत खान, जफर खान, सतीश औसर, विवेक साहू, संजय यादव, रमेश सिंह, भुनेश्वर साहू, प्रमिला मानिकपुरी, जुलौतिन बी, इंद्राणी साहू ने सहयोग किया गया। वहीं लंबे समय से महासमुंद शहर में कार्य कर रही संस्था ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर ने भी विशेष सहयोग दिया। ग्राम पंचायत खरोरा से पूर्व सरपंच देवदत्त चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर, गुंजा चंद्राकर, पंच मनीष चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, हेमेंद्र हेमू चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, उपसरपंच संजय चंद्राकर, राकेश पटेल, माधव धीवर ने सहयोग किया। भूतपूर्व सैनिक संघ महासमुंद से अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, कनक राम निषाद, लक्ष्मी चंद, रविन्द्र नायक, बंशी लाल सिन्हा, बी पी वर्मा, अंजना चंद्राकर एवं अन्य सैनिक परिवारों ने भी श्रमदान किया। आस्था वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी महासमुंद से तारिणी चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, जय कुमार ने भी सेवाएं दी। पूर्व जनप्रतिनिधि के रूप में शोभा शर्मा पूर्व पार्षद ने भी इस महाभियान में हिस्सा लिया।
बास्केट बाल एसोसिएशन जिला महासमुंद के चेयर पर्सन पंकज सोनी, महर्षि विद्या मंदिर के छात्रों की टीम स्वान युथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी,सचिव ग्रंथ चोपड़ा, लक्ष्य यादव, भविष्य चंद्राकर ने भी अपना योगदान दिया।


