महासमुन्द

महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा
09-Feb-2026 3:30 PM
महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबहारा, 9 फरवरी। जय चंडी खेल कला क्लब बागबाहरा के तत्वावधान नगर प्रेरणास्त्रोतों की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का  आयोजन 6 फरवरी को संध्या 6 बजे से नगर में पथ संचलन के साथ प्रारंम्भ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री जय भाई ढोलकिया विधायक नुआपाड़ा ओडिशा, कार्यक्रम अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद छत्तीसगढ़, विशेष अतिथि के रूप में डाली ध्रुव,   कलेश देवांगन, थानू पांडे, प्रीति महेंद्र गुप्ता, राधे श्याम बाघ, जगदीश पुजारा, अभिषेक नींबू चंद्राकर, राजू चंद्राकर, राहुल अग्रवाल, बालकृष्ण चंद्राकर, अशोक चंद्राकर, अमजद मेनन, नंदू सोनी, संजू अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल  एवं नगर के  कबड्डी खेल प्रेमी की मौजूदगी रही।

आयोजक मंडल के सदस्य  अशोक अग्रवाल, गिरीश पटेल, विवेकानंद ठाकुर, उदय, चंदेल, नवनीत सलूजा और  दीपक यादव जी ने बताया कि इस अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर ओडिशा आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र बिहार जबलपुर मध्य प्रदेश इंदौर से अंगुल कटक भुवनेश्वर भिलाई के लगभग 22 टीम पुरुष और 20 टीम महिला के भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का समापन आज रात्रि 9 बजे होना है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71000, द्वितीय पुरस्कार 51000, तृतीय पुरस्कार  25000 चतुर्थ पुरस्कार, 15000 रुपए और महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51000 द्वितीय पुरस्कार, 35000 तृतीय पुरस्कार, 21000 और चतुर्थ पुरस्कार 15000 रखा गया है एवं सभी विजेता टीमों को शील्ड या कप दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट