महासमुन्द
नपाध्यक्ष ने किया बोर खनन का शुभारंभ
09-Feb-2026 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 फरवरी। नगर के वार्ड क्रमांक 21 स्थित आश्रम कॉम्प्लेक्स के समीप ब्राह्मण समाज भवन परिसर में नवीन बोर खनन कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नपा सभापति एवं पार्षदों की उपस्थिति में किया।
उन्होंने पूजा-अर्चना कर समाज जनों को बधाई देते हुए कहा कि अब सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान पेयजल की समस्या नहीं होगी। श्री साहू ने बताया कि समाज के मांग पर उक्त बोर खनन अध्यक्ष निधि से किया गया है।
इस अवसर पर सभापति सूरज महानंद, पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, मनीष शर्मा, समाज जन प्रमोद तिवारी, अश्वनी तिवारी, संतु तिवारी, रत्नेश साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


