महासमुन्द

गुहा निषाद राज जयंती में नपा अध्यक्ष शामिल हुए
25-Jan-2026 9:35 PM
गुहा निषाद राज जयंती में नपा अध्यक्ष शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जनवरी।
स्थानीय लालवानी गली वार्ड 14 में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जयंती कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।
उन्होंने भगवान श्रीराम व भक्त गुहा निषाद राज की पूजा कर भगवान की महाआरती की तथा समाज की एकता व क्षेत्र की खुशहाली के लए प्रार्थना की। इस दौरान समाजजनों ने श्री साहू का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भक्त निषाद राज ने प्रभु श्रीराम, माता सीता व भैया लक्ष्मण को गंगा पार कराया था। उनकी नि:स्वार्थ भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीराम ने मित्रता का वचन दिया था। निषाद समाज का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है।
उन्होंने समाज में एकता व शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ढेलुराम निषाद, नंदकुमार निषाद प्रदेश संगठन मंत्री, राजेंद्र निषाद परिक्षेत्र अध्यक्ष, भोलाराम निषाद अध्यक्ष खट्ट्ी, नरेश निषाद जिला सचिव, दाऊलाल निषाद शहर संगठन, राजकुमार निषाद, मुकेश निषाद, राजेश निषाद,सुरेश निषाद व समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट