महासमुन्द

मंता यादव बने मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जताया आभार
23-Jan-2026 5:50 PM
मंता यादव बने मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 जनवरी। कांग्रेस ने बागबाहरा शहर मंडल अध्यक्ष पद पर मंता यादव की नियुक्ति की है। जिस पर उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठजनों का आभार जताया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें बागबाहरा शहर मंडल अध्यक्ष मंता यादव को बनाया गया है। शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मंता यादव ने विधायक कार्यालय पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात कर उनका आभार जताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर खरा उतरने वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, उपाध्यक्ष देवेश साहू, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा, देवनाथ साहू, मिथुन अमीर , शिवा जगत, शैलेष साहू, पोखराज साहू,  दुर्गा सागर, गिरीश पटेल, राहुल यादव, हरि यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट