महासमुन्द

राष्ट्रीय शालेय खेल में छत्रपाल का चयन
13-Jan-2026 4:14 PM
राष्ट्रीय शालेय खेल में छत्रपाल का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 जनवरी। 69वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता गतका बालक बालिका (19 वर्ष) पंजाब लुधियाना में 6 से 11 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ टीम के प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा बागबाहरा से छत्रपाल साहू का चयन किया गया था।

छत्रपाल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गतका में सिंगल सूती टीम में चयनित हुआ। जिसने पंजाब में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी छत्तीसगढ़ की टीम को चौथा स्थान प्रदान करने में सफल रहा।

छत्रपाल की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरेए जिला सहायक क्रिया अधिकारी अंजली बरमल, जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसदा प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम समेत शाला के समस्त शिक्षक स्टाफ एवं शाला के व्यायाम शिक्षक अंजू प्रजापति ने हर्ष जताया है।


अन्य पोस्ट