महासमुन्द

अखिल भारतीय अंतर विवि स्पर्धा के लिए यशोदा साहू का चयन
07-Jan-2026 3:07 PM
अखिल भारतीय अंतर विवि स्पर्धा के लिए यशोदा साहू का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 जनवरी। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद की छात्रा यशोदा साहू का चयन पूर्वी क्षेत्रीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन महिला प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 7 से 11 जनवरी तक संबलपुर विश्वविद्यालय, ओडिशा में आयोजित की जाएगी।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शीलभद्र कुमार ने यशोदा साहू को इस गौरवपूर्ण चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और इससे अन्य छात्राओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।

महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी कविता गहीर ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं क्रीड़ा अधिकारी दुलामनी रौतिया ने भी छात्रा को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य डॉ. शीलभद्र कुमार सहित समस्त प्राध्यापक डॉ. सरस्वती वर्मा, ओमप्रकाश पटेल, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. स्वेतलाना नांगल, अजय श्रीवास, ओंकार साहू, जगदीश खटकर, वंदना यादव, अरविंद साहू, कविता गहीर, खगेश्वर नवरंगे, कार्यालयीन स्टाफ  संतराम मन्नाडे, अश्वनी कुमार लोधी, रामकृष्ण साहू, अतिथि व्याख्याता डॉ. लोकनाथ तारक, डॉ. चित्रलेखा साहू, गुप्तेश नामदेव, उमा साहू, डॉ. हेमेंद्र साहू आदि ने यशोदा साहू के सफल प्रदर्शन की कामना की है।


अन्य पोस्ट