महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 6 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन के बाद मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया। जिले में यह पहला अवसर था ज़ब अल्पसंख्यक मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्ता एक साथ दिखाई दिये। मंगलवार की सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के निवास कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे, नवनियुक्त मोर्चा के जिला महामंत्री जीवन टांडी एवं मंडल अध्यक्ष अनूप तांडी के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारी कुलवंत सिंह खनूजा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पहुंच कर आभार व्यक्त किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देख गदगद हुए भाजपा नेता
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गठन के तत्काल बाद पदाधिकारियों द्वारा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्र देख भाजपा नेता गदगद हो गए। इस अवसर पर भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि आज पहली बार अल्पसंख्यक मोर्चा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे दिख रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का जनाधार दिनोंदिन बढ़ रहा है।
श्री अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन सेवा एवं जन समस्या के समाधान में जुट जाये। इस अवसर पर शंकर अग्रवाल के अलावा नपं उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, रैदास गोयल नरेश सिंघल प्रीत राम सूर्ये, मंडल भाजपा अध्यक्ष आशीष शर्मा विक्की सलुजा जतिन ठक्कर, कुलवंत राजा खनूजा,आकाश अग्रवाल, वेद प्रकाश गोयल मोनू सलुजा, विमलेश कुलदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित अनेक स्थानीय नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


