महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 6 जनवरी। भाजपा के युवा नेता परमीत सिंह माटा को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला स्तर पर कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आबिद खान का आभार व्यक्त करते हुए श्री माटा ने कहा कि उन पर पार्टी द्वारा किये गए भरोसे पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
परमीत को जिला कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय विधायक सम्पत अग्रवाल, नपं अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मन्नू लाल ठाकुर, अनूप अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, विक्की सलूजा, बबलू सोनी के अलावा बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ट भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल अम्बु जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, स्काउट गाइड संघ अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल व रविंदर आजमानी, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा नंदकिशोर अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल विजय पटेल, विजय नायक, अजय डडसेना,मुन्नू पांडे दिलीप निषाद कुलवंत खनूजा, नानू सोनी, विजय गुप्ता, अविन्दर सलूजा एवं कलमेश डडसेना समेत बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने बधाई दी है।

