महासमुन्द

खेल से होता है सर्वांगीण विकास-मुकेश यादव
06-Jan-2026 3:11 PM
खेल से होता है सर्वांगीण विकास-मुकेश यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 6 जनवरी। विकासखंड पिथौरा के ग्राम खुटेरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस खेल महोत्सव में क्षेत्र की कई टीमों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें लाखगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते खि़ताब हासिल किया।

 

 खुटेरी के फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लाखगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान टीम खुटेरी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, सलडीह की टीम ने तृतीय और बगारपाली ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में उमाशंकर सिन्हा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट बल्लेबाज’ चुना गया, वहीं रोशन मांझी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और खेल के दम पर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजे गए।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से न केवल प्रतिभाएं निखरती हैं, बल्कि आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट