महासमुन्द

मड़ई मेला छत्तीसगढ़ के समृद्ध परंपरा का प्रतीक-निखिलकांत
05-Jan-2026 4:31 PM
मड़ई मेला छत्तीसगढ़ के समृद्ध परंपरा का प्रतीक-निखिलकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 जनवरी। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव रजकट्टी में भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों द्वारा नपाध्यक्ष श्री साहू का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत नपाध्यक्ष ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को मड़ई मेला की बधाई दी।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि मड़ई मेला हमारा समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ में फसल कटाई के बाद मड़ई मनाए जाने की परम्परा है। हमारे प्रदेश की अर्थ व्यवस्था कृषि आधारित है। किसानी काम से निवृत होकर खुशियां मनाने का यह प्रमुख माध्यम है। आज आधुनिकता के युग में भी ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नंदिनी कोमल ढीढी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, इंद्रजीत महाड़ीक जिला पंचायत सदस्य, हरीश साहू सरपंच, ललित साहू, कुंजन लाल साहू संरक्षक जिला साहू संघ, युधिष्ठिर साहू सरपंच रजकट्टी,भारती साहू उप सरपंच, गजाधर साहू, मनोज कुमार साहू, सगनी साहू पंच, सहदेव ध्रुव, केशव सेन, पंच ध्रुव, मुकुल ध्रुव, भागवत साहू, लिखेश्वर नेताम, रूपेश सेन, रोमन ध्रुव, कबीलाश साहू, संतोष साहू, रंजिश शुक्ला, जगदेव साहू, जीवरखन साहू, गेंद यादव, रोहित साहू, रतन ध्रुव, नंदकुमार ध्रुव, गोविंद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा, बुजुर्ग, माताएं बहने उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट