महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर रानी लक्ष्मी बाई बस्ती इमलीभांठा,अयोध्या नगर, राम रहीम नगर, रामवाटिका, इन्द्रा कालोनी के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष की प्रात: 10 से रात्रि 11 बजे तक भक्तिमय वातावरण में रामभक्त झूमते रहे। स्थानीय राधाकृष्णा मानस मंडली,भक्ति मानस परिवार, बजरंग मानसमंडली, हरि कीर्तन मानस परिवार बोडरीदादर, दिव्य ज्योति विंध्यवासिनी मानस मंडली नौगढ़ी, अरेकेल, बसना एवं लोक कलाकारा विश्राम यादव मानस परिवार बागबाहरा, रामकुमार साहू, राजेन्द्र राजू चंद्राकर, वीणा साहू मानस परिवार की प्रस्तुति दी। सायंकालीन सत्र में नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी ने महाआरती कराया।
इस अवसर पर गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के आचार्य मुकेश अहिर, पंचानन शास्त्री, आचार्य नंदलाल के मार्गदर्शन में बाल ब्रम्हचारियों, गायत्री परिवार महासमुंद की महिला सदस्यों ने शंखनाद-डमरुवादन किया। वहीं कोसरंगी गुरुकुल आश्रम के ब्रम्हचारियों ने विभिन्न करतबों से सभी का हृदय जीत लिया।
पश्चात शाम 7 बजे से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से पाटेश्वर धाम बालोद से पधारे स्वामी रामबालक दास ने हिन्दूत्व पर विचार रखा। प्रमुख वक्ता डॉ.संजीव कर्माकार वशिष्ठ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं अनिता दानेश्वर सिन्हा ने पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध पर विचार रखा। रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक वृन्दावन विद्यालय, मां गायत्री विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के बच्चों ने राममय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रिया योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा, राजेश डड़सेना, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, प्रभा साहू, माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर,जय देवांगन, भाऊराम साहू, बंटी शर्मा, कृष्णा चंद्राकर, महेश मक्कड़, शोभा शर्मा, रमेश साहू, संघ परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति की ओर से डी आर सोनी, विजय चंद्राकर,लालाराम साहू, सुदामा मिश्रा, तीरथदास वैष्णव, बंशी साहू, हनीश बग्गा, महावीर पवार, राखी शर्मा, जानकी आर्य, महेश, ओमप्रकाश, संतोष देवांगन, राजेश सोनी सहित समस्त मोहल्लेवासियों को योगदान रहा।


