महासमुन्द

नववर्ष की पूर्व संध्या पर डिवाइडर पर तीन किमी तक दीप जलाए
01-Jan-2026 4:05 PM
नववर्ष की पूर्व संध्या पर डिवाइडर पर  तीन किमी   तक दीप जलाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। कल 31 दिसंबर की शाम 7 बजे महासमुंद नगर के बीच से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 353 के डिवाइडर पर  तीन किलोमीटर तक दीप जलाए गये। इसके  लिए दस टीपा तेल, दीया और रूई बाती की व्यवस्था सर्व हिंदू समाज द्वारा की गई थी।

ओवरब्रिज के दोनों छोर पर झिलमिल दीये की रौशनी में साल 2025 की विदाई हुई। इस तरह शहर के लोगों ने एक दूसरे को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट