महासमुन्द

आवारा कुत्तों से सावधानी बरतने वर्कशॉप
01-Jan-2026 4:02 PM
आवारा कुत्तों से सावधानी बरतने वर्कशॉप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग छतीसगढ़ शासन द्वारा आदेशित सभी शिक्षण संस्थानों में आवारा कुत्तों से सावधानी बरतने एवं उपचार के परिपालन में वर्कशॉप आयोजित की गई। यह वर्कशॉप आयुक्त उच्च शिक्षा डॉ.संतोष देवांगन के निर्देशन एवं प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ इस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़सर करुणा दुबे के स्वागत भाषण से हुई।

उन्होंने कहा कि पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाव एक सकारात्मक पहल एवं अत्यंत आवश्यक कदम है। इसके परिपालन हेतु महाविद्यालय में समिति का गठन किया गया है और इस समिति का नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार सत्यम् सहायक प्राध्यापक भौतिकी को नियुक्त किया गया है। साथ ही शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर निदान 1100 को महाविद्यालय मुख्य जगहों पर चस्पा किया गया है।

इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता डॉ. देवेश कुमार गिरी प्राचार्य शासकीय वेटेनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद एवं डॉ गोविना देवांगन सहायक प्राध्यापक शासकीय वेटरनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद उपस्थित रहे। अंत में संयोजक डॉ जगदीश कुमार सत्यम ने आभार प्रदर्शन किया।

 इस बैठक में इस महाविद्यालय महासमुंद से डॉ रीता पांडे, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ आर. के.अग्रवाल, मनीराम धीवर,अजय कुमार राजा, दिलीप कुमार बढ़ाई,केशरचंद बनपाल,दिलीप लहरे, आशुतोष पुरी गोस्वामी, सरस्वती सेठ व अन्य अतिथि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट