महासमुन्द

भूपेश-सिंहदेव का पुतला दहन
31-Dec-2025 4:39 PM
भूपेश-सिंहदेव का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 दिसंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर भाजयुमो महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के नेहरू चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हमेशा सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान करते रहे हैं। सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है। भूपेश बघेल अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा का विरोध कर रहे हंै। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमारे मान बिंदुओं को लगातार अपमानित किया हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला मंत्री मनीष बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका,मंडल महामंत्री द्वय मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, महिला मोर्चा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुधा साहू, रमेश साहू, संदीप घोष, पंकज चंद्राकर, भाऊ राम साहू, राजू चंद्राकर, शुभ्रा शर्मा,मैना कोसले सहित भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट