महासमुन्द

महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा
31-Dec-2025 4:12 PM
महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,31दिसंबर।  गुड़ेलाभाठा झलप में आयोजित महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने ग्राम देवताओं की पूजा कर स्पर्धा का शुभारंभ किया।

नपाध्यक्ष ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता मिट्टी से जुड़ा खेल है। इससे मन.मस्तिष्क के साथ शरीर स्वस्थ व फीट रहता है। गुड़ेलाभाठा के युवा स्पोट्र्स टीम के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं। गांव में खेल स्पर्धा व सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां के युवाओं द्वारा हमेशा कराया जाता है। उन्होंने खेल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रत्नेश साहू, सौरभ लोधी अध्यक्ष युवा कांग्रेस महासमुंद विधान सभा क्षेत्र, रफिक खान, पंच गण एमिन रात्रे, सविता ठाकुर, आशा ठाकुर, हेमलता ठाकुर, चम्पा ठाकुर सहित आयोजन समिति के दुर्गेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, तिलक ठाकुर, त्रिलोक ठाकुर, युवराज ठाकुर, खेमराज बघेल, आत्माराम बघेल, सुखीराम ठाकुर, गिरवर सिंह ठाकुर, गंगा राम ठाकुर,रवि ठाकुर, दिनेश्वर ठाकुर, किशोर ठाकुर, रोशन ठाकुर, कलेश ठाकुर व ग्रामीण सहित खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट