महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 8वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 28 दिसंबर को पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग खेल मैदान में किया गया। जिसमें राज्य भर से 15 बालक एवं बालिका टीम ने हिस्सा लिया और महासमुंद जिले की बालिका टीम ने अपने मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में बिलासपुर को 29 अंकों से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इस ग्रुप में शिवानी, जिया व नंदनी ने शानदार गोल दाग कर टीम को जिताया।
फाइनल मैच रायपुर एवं महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें महासमुंद ने 12 अंकों से जीत हासिल किया एवं प्रतियोगिता की विजेता टीम बनीं। बालक टीम ने सेमीफाइनल में महासमुंद ने बालोद को 10 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल मैच कोरबा एवं महासमुंद के मध्य खेला गया। जिसमें महासमुंद ने कोरबा को 07 अंकों से बढ़त हासिल कर विजेता का खिताब जीता। मैच में अजय और विजय ने शानदार गोल कर बेहतर एटर्शन किया। इस चैंपियनशिप में महासमुंद जिले की दोनों टीमो ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालक टीम कोच डा. सुनील कुमार भोई एवं जगदीश धीवर शामिल रहे। विजेता बालक टीम में आदित्य भारती, भूपेंद्र साहू, झलक ध्रुव, यथार्थ रात्रे, विनय तारक, पुष्पेंद्र यादव, मयंक साहू, मनीष कुर्रे, नैतिक शर्मा, गौरव सिंह, अजय प्रकाश साहू शामिल रहे। बालिका विजेता टीम में निशा ध्रुव, शिवानी बघेल, जिया खान, गीतांजलि साहू, प्रियंका साहू, मेघा चंद्राकर, नंदनी निषाद, जानवी चंद्राकर,सुहाना धीवर,श्वेता चंद्राकर, कंचन यादव, लोकेश्वरी चंद्राकर, कोच शुभांश शर्मा, मैनेजर इंद्राणी भास्कर शामिल रहे। सभी खिलाड़ी अमावस, तुमगांव, अछोली, भोरिंग, बेलसोंडा गांव के रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि व्यायाम शिक्षक डा.सुनील कुमार भोई खिलाडिय़ों को रग्बी खेल की बारीकियां सिखाते हैं। साथ ही इसमें तुमगांव, बेलसोंडा और आसपास क्षेत्र में वरिष्ठ सीनियर खिलाड़ी भी सिखाने में मदद करते हैं। खेलों में रग्बी, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, टेबल टेनिस, खो खो, तलवारबाजी आदि शामिल है।