महासमुन्द

तुमगांव पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सौंपी
29-Dec-2025 4:22 PM
तुमगांव पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा  को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सौंपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,29 दिसंबर। करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड, नूतन आयरन एण्ड पावर प्राइवेट लिमिटेड के सभी अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध पौने चार साल से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सत्याग्रही किसानों को शनिवार को एक बड़ी नैतिक जीत मिली। न्यायालय के आदेश के बाद तुमगांव पुलिस ने छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सौंपी है।

               मालूम हो कि इसको लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी थाना पहुंचे थे। जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा मिलने के बाद ट्रैक्टर में लेकर गांव में पहुंचे। पूर्व में आंदोलन के दौरान पुलिस ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के खिलाफ धारा 285-3-5 बीएनएस एवं धारा 8 बी एनएच अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महासमुंद ने मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे का जमानत मुचलका स्वीकार करते हुए जब्तशुदा छग महतारी की प्रतिमा सुपुर्दनामा पर सौंपने का आदेश दिया। इस ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंदौरान छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा पाठ बैंडबाजा,फटाका, महाआरती के साथ स्वागत हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद, प्रदेश किसान नेता वेगेद्र सोनवेर, छन्नू साहू, रघुनंदन साहू, हेमसागर पटेल, लीलाधर पटेल, उदय चंद्राकर, डोमार ध्रुव, तोषण सिन्हा व अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट