महासमुन्द

महासमुंद बरोंडा चौक से लेकर कलेक्टर बंगला तक सडक़ चौड़ीकरण का काम जारी, सवा 8 करोड़ खर्च होगा
29-Dec-2025 4:20 PM
महासमुंद बरोंडा चौक से लेकर कलेक्टर बंगला तक सडक़ चौड़ीकरण का काम जारी, सवा 8 करोड़ खर्च होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29दिसंबर। महासमुंद बरोंडा चौक से लेकर कलेक्ट्रेट बंगला तक सडक़ चौड़ीकरण का काम जारी है। काम पूरा होने में करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च होंगे। यह सडक़ टू लेन से अब फ ोरलेन बन रही है। बरोंडाचौक से मचेवा जाने वाली मार्ग में कलेक्ट्रेट बंगला तक सडक़ को फ ेोरलेन बनाया जाएगा। यह सडक़ करीब 23 सौ मीटर की होगी। यानी 2.3 किमी की सडक़ को साढ़े आठ मीटर चौड़ा किया जाएगा।

इसके लिए अभी बरोंडा चौक से करीब 100 मीटर तक दुकानों के शेड हटाने का काम बाकी है। सडक़ किनारे अतिक्रमण कर बनाए व्यावसायिक परिसरों को भी हटाया जाएगा। इसमें कई हॉटल, ठेले, दुकानें शामिल हैं। इसको लेकर विभाग ने सर्वे भी किया है। विभाग के मुताबिक सडक़ के दायरे में करीब 80 से ज्यादा मकान और दुकानें आ रही है। इनमें से अधिकांश दुकानें कब्जा कर बनाया गया है। जांच के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि बरोंडा चौक से मचेवा वाली रोड बनने से कलेक्ट्रेट रोड में यातायात की व्यवस्था सुगम हो जाएगी। इस मार्ग में 20 से ज्यादा सरकारी कार्यालय हैं। जिसकी वजह से हर रोज जाम के हालात बनते हैं। इस मार्ग से बरोंडा बाजार, लाफिनखुर्द, चिंगरौद, मचेवा, परस_ी, बम्हनी गांव के लोग रोजाना शहर तक आते जाते हैं। सडक़ संकरी होवे के कारण ग्रामीणों को करीब 15-20 मिनट तक फ ंसे रहना पड़ता है। सडक़ चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और राहगीर 10 मिनट पहले गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। इस सडक़ में खास बात यह है कि इसके दोनों ओर नाली बनाई जाएगी। इससे बारिश में जलभराव की समस्या भी दूर हो जाएगी। बहरहाल चौड़ीकरण के कारण धूल उडऩे से लोग खासे परेशान हैं। इस सडक़ के दायरे में बिजली पोल भी आ रहे थे जिसे हटाया जा रहा है। वर्तमान में नए लोहे के बिजली पोल लगाया जा रहा है। साथ ही साथ बिजली तार खिंचाई का काम भी चल रहा है। इस रूट पर बिजली तार कनेक्शन के कारण सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली सुविधा बंद रखी जाती है।

जहां तक सडक़ चौड़ीकरण होना है, वहां 80 से ज्यादा लोगों की हॉटल व दुकानें हैं। सडक़ किनारे 200 बड़े पेड़ हैं जिन्हें काट दिया जायेगा। पेड़ कटाई का काम अंतिम चरण पर है। पेड़ काटने के बाद विभाग को दस गुना पेड़ लगाने होंगे। यानी की जितना पेड़ कटेगा उसके अनुपात में दस गुना पौधे लगाने होंगे। साथ ही बड़े होने तक देखरेख व सुरक्षा भी करनी होगी। अभी पेड़ की कटाई के बाद सडक़ किनारे ही कटे पेड़ों को छोड़ दिया गया है। इसके चलते हादसे का हमेशा खतरा बना रहता है।

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ इके अग्रवाल ने बताया कि बरोंडा चौक से करीब ढाई किमी रोड को चौड़ीकरण के बाद फोरलेन बनाया जाएगा। चौड़ीकरण का काम चल रहा है। पेड़ कटाई का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। बरोंडा चौक से 23 सौ मीटर सडक़ के बीच में एक मोटर का डिवाईडर होगा। सडक़ के दोनों ओर पानी निकासी के लिए बड़ी नाली का निर्माण होगा। वर्तमान में नाली निर्माण का काम चल रहा है। अभी फिलहाल बिजली ऑफिस से लेकर हाउसिंग बोर्ड मार्ग तक तरफ  नाली निर्माण किया जा सका है। इससे पहले नाली नहीं होने से घरों व सरकारी विभागों के परिसरों में बारिश व नाली का पानी भर जाता था। उन्होंने बताया कि इसी तरह महासमुंद ओवरब्रिज से तुमगांव जाने वाले मार्ग में 9 सौ मीटर की सडक़ 10 मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा। आगे की सडक़ 7 मीटर चौड़ी होगी,जो सीधे तुमगांव के नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज के नीचे तक जाएगी। इसमें 6 करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट