महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 दिसंबर। महासमुंद नवकिरण अकादमी में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु 08 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल आठवां व अंतिम टेस्ट का आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि 08 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल आठवां व अंतिम टेस्ट पेपर मेगा टेस्ट -3 भारत का सामान्य अध्ययन एवं छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन का टेस्ट हुआ। जिसमें कुल 200 नंबर का प्रश्नपत्र था।
इसमें इतिहास, भूगोल, संविधान, आर्थिक सर्वेक्षण,अर्थशास्त्र, विज्ञान, दर्शनशास्त्र, कला संस्कृति, करेंट अफेयर्स, पर्यावरण एवं छत्तीसगढ़ के सामान्य अध्ययन आदि के प्रश्न पूछे गए थे। आठवां व अंतिम टेस्ट पेपर का निरीक्षण सहायक जिला परियोजना अधिकारी सह नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार कन्नौजे के द्वारा किया गया। आठवां व अंतिम टेस्ट पेपर में संस्था में अध्यनरत एवं संस्था के बाहर के पंजीकृत अभ्यर्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। साथ ही साथ नवकिरण अकादमी में फाउंडेशन कोर्स बैच की क्लासेस प्रात: सुबह 07 बजे से 10 बजे तक क्लास संचालित हो रही है। कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर सकते हंै।