महासमुन्द

रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में हेमंत खुटे का सम्मान
29-Dec-2025 4:09 PM
रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में हेमंत खुटे का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 29 दिसंबर। रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव  का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में पिथौरा निवासी हेमंत खूंटे को शतरंज में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि श्री खूंटे शतरंज के राष्ट्रीय स्तर के कोच एवं आयोजक हैं।

    उक्त आयोजन दीनदयाल ऑडिटोरियम  रायपुर में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के खेल विभूतियों का सम्मान किया गया, जिसमें शतरंज खेल में विशिष्ट योगदान के लिए शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी, निर्णायक, कोच, लेखक, स्तंभकार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे का सांसद बृजमोहन अग्रवाल व विधायक सुनील सोनी  ने प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया ।

 विदित हो कि  हेमंत खुटे  विगत 33 वर्षों से शतरंज खेल के प्रचार - प्रसार के साथ - साथ स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं तथा नाइट चेस क्लब का भी इनके द्वारा निशुल्क संचालन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट