महासमुन्द

स्काउट-गाइड पचमढ़ी रवाना
29-Dec-2025 4:00 PM
स्काउट-गाइड पचमढ़ी रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 29 दिसंबर। राष्ट्रीय पर्वतारोहण शिविर में हिस्सा लेने बागबाहरा के स्काउट-गाइड पचमढ़ी रवाना हुए। स्काउट-गाइड इस शिविर में साहसिक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन,जीवनरक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जाता है। युवा विद्यार्थियों को पर्वतारोहण एवं एडवेंचर्स के लिए यह एक बढिय़ा अवसर प्रदान करता है।

 कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए स्वयं की सुरक्षा और दूसरों की मदद करना सीखेंगे। पर्वतारोहण के दौरान पेश आने वाले मुश्किल हालात के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।  पचमढ़ी में आयोजित कैम्प में जिला स्काउट गाइड संघ के मार्गदर्शन में यह बच्चे चयनित हुए थे। बागबाहरा ब्लॉक के शासकीय उ मा विद्यालय खल्लारी, शा उ मा विद्यालय खुसरूपाली ,पीएम श्री सेजेस बागबाहरा , वीर शिवाजी रोवर ओपन क्रु बागबाहरा के स्काउट गाइड रोवर रेजर पंचमढ़ी के लिए रवाना किया।

मंगलमय यात्रा की कामना के साथ शुभाशीष प्रदान करने हेतु इस अवसर में जिला उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ,जिला सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती पूरी हरपाल,स्थानीय संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी,गिरीश पटेल,पूर्व सचिव भीमसेन चन्द्राकर, सचिव शेषनारायण साहू,व्यास नारायण बंजारे,श्रीमती रक्षा साहू,चंद्रकांता महिलवार,रूखमणी बघेल,भगवंतीन निराला,सेतराम बघेल , पुष्पेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट