महासमुन्द
गुरु घासीदास की जयंती व सतनाम यात्रा
29-Dec-2025 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29 दिसंबर। ग्राम पंचायत बेलसोंडा में बाबा गुरुघासीदास की जयंती एवं सतनाम यात्रा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद हुलसी जितेंद्र चंद्राकर कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा गुरुघासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को स्मरण करते हुए कहा कि यह विचार आज भी समाज को सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सतनाम पंथ की शिक्षाओं को सामाजिक समरसता और भाईचारे की मजबूत नींव बताया। हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने आयोजन के लिए समस्त आयोजकों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कामना की कि बाबा गुरुघासीदास जी की शिक्षाएं समाज को सदैव सही दिशा प्रदान करती रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे