महासमुन्द
कहार समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
29-Dec-2025 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29दिसंबर। नगर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित कहार भोई समाज के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नव दायित्व की शुभकामनाएं दी। श्री साहू ने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज का विकास होता है। आपसी सामंजस्य बनाकर समाज हित में निर्णय लें।
इस अवसर पर सभापति जय देवांगन, ईश्वरी भोई, पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर, समाज अध्यक्ष मनोज यमराज, योगेश कश्यप सचिव, राधेश्याम सैनिक कोषाध्यक्ष, भुवन लाल अवसरिया महासभा अध्यक्ष, पुष्कर कहार सचिव, गणेश चंद्र गोहिल कोषाध्यक्ष, पद्मा कहार उपाध्यक्ष, महेंद्र अवसर, शिव भोई, तरुण यमराज, उमेंद्र अवसर, रिंकू गौतम, महिला अध्यक्ष लिपिका गौतम, अंतिमा अवसर, स्वाति कश्यप आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे