महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,28 दिसंबर। धान की फसल कटाई के बाद जहां लोग खेत में पराली जला रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत कौंदकेरा के किसानों ने सरकारी मदद के बिना ही जन सहयोग से मवेशियों के लिए पैरादान समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की है। खेत में आगजनी,वायु प्रदूषण को कम करने के पराली जलाने की बजाए पैरा दान करने के लिए इक_ा का रहे हैं।
खास बात यह है कि अब तक 120 ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी ज्यादा पैरा एकत्र हो चुका है। शुरुआत में कुछ ही किसान पैरा दान करते थे। लेकिन धीरे-धीरे लोगों में बढ़ती जागरुकता के चलते आज गांव का हर व्यक्ति पैरा दान कर रहा है। पैरा दान का यह अभियान इस गांव में बीते 5 साल से चल रहा है। कल शनिवार को भी करीब 10 किसानों ने पैरा दान किया। झाडूराम साहू और विजय चन्द्राकर के द्वारा 1-1 ट्राली पैरा दान किया। गांव के किसान अरुण चन्द्राकर ने बताया कि पराली जलाने से न केवल किसान मित्र केचुवा मर जाते हैं, बल्कि आगजनी की घटना का भी डर रहता है। केचुवा के खत्म हो जाने पर मिट्टी की उर्वरता क्षमता कम हो जाता है। कुछ किसान अपने ज़रुरत के अनुसार पैरा घर में लाते थे। उसके बाद खेत में ही जला देते थे। इससे वायु प्रदूषण भी होता था। इसके लिए ग्रामीणों की बैठक लेकर पैरा को सहेजने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी किसानों ने अपनी सहमति भी दी। गांव के किसानों ने सामूहिक बैठक लेकर गोठान में पैरा समर्पण करने का प्रस्ताव किया। जिसके बाद प्रत्येक घर से ज़रुरत के मुताबिक पैरा देने पर सहमति बनी। तब से लेकर लोग फसल काटने के बाद गौठान में पैरा दान कर रहे हंै। हर साल यहां 150 से अधिक ट्राली पैरा इक_ा हो जाता है। अब बदलाव ये हुआ कि किसान अब खरीफ और रबी फसल की खेती आसानी से कर रहे हंै। इससे मवेशी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हंै। जिन किसानों ने पैरा दान किया हैं, उसके के लिए एक रजिस्टर भी रखा गया है। जिसमें किसान के नाम एंट्री होती है। साथ ही इसके देखरेख के लिए एक सदस्य भी नियुक्त किया गया है। जो लोगों को गौठान के पैरा के अलावा अन्य गतिविधियों पर नजर रखता है। यहां बरसात से पैरा को बचाने के लिए टीन शेड लगाया गया है। गोठान में चोरी व अन्य मवेशी न घुस जाए इसके लिए सुरक्षा घेरा किया गया है।