महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 दिसंबर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक किया गया। जिसमें महासमुंद जिले के कलाकार शामिल हुए। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में महासमुंद जिले के युवा कलाकार लोकनृत्य, पंथी नृत्य,सुआ नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड सहित कुल 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला में ऋतिक पहारिया, कविता लेखन में गुलशन साव बसना, साइंस मेला में गरिमा कन्नौजे पिथौरा, परिणिता चंद्राकर महासमुंद, पारंपरिक वेशभूषा में चांदनी साहू महासमुंद, कहानी लेखन में रेशम लाल पटेल पिथौरा, वाद विवाद में डिंपल डड़सेना ने अपनी प्रतिभा दिखाया। कविता लेखन में गुलशन साव तीसरे स्थान पर रहा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि राज्य युवा महोत्सव बिलासपुर में महासमुंद जिले ने नवाचार साइंस मेला में गरिमा कन्नौजे पिथौरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।