महासमुन्द

वीबी जी रामजी विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा -अलका चंद्राकर
23-Dec-2025 3:53 PM
वीबी जी रामजी विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा -अलका चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बागबाहरा, 23 दिसंबर। भाजपा महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने वीबी जी राम जी विधेयक विकसित भारत और रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक को विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित विधेयक बताया है।

उन्होंने कहा- पारित विधेयक ग्रामीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। महात्मा गांधी का सपना गांव के विकास से देश का विकास संभव है। भारत की आत्मा गांव में बस्ती है, उन्हीं के सपनों को साकार करते गांधी जी के आदर्शों को लागू करते हुए और विकसित गांव की बुनियाद पर विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार काम कर रही है। कांग्रेस ने तो नरेगा के कार्यक्रम की शुरुआत कर गांधी जी को भुला दिया था फिर सिर्फ चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस ने 2009 में लोकसभा चुनाव से पहले  बापू याद आए और मनरेगा जोड़ा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सही क्रियान्वयन किया और कांग्रेस  ने सिर्फ गांधी के  नाम चुराने काम किया उपयोग किया। कांग्रेस ने देश की सभी  इमारत संस्थाओं भवन सडक़ स्मारक  का नाम सिर्फ नेहरू इंदिरा राजीव के नाम पर रखकर महात्मा गांधी की आत्मा के साथ खिलवाड़ किया और आज कांग्रेसी घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। इस योजना में चार प्राथमिक क्षेत्र को जोड़ा गया है जल सुरक्षा ग्रामीण  ढांचा आजीविका से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर चौथा अत्यधिक मौसम से निपटने विशेष कार्य योजना युक्त धारा प्लानिंग तहत आजीविका  बढ़ाने और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है आजीविका डबरी सामुदायिक वृक्षारोपण मोर गांव  मोर अभियान से जुड़े कार्य नर्सरी निर्माण तालाब चेक डैम निर्माण रिचार्ज पिट अमृत सरोवर उचित मूल्य दुकान मुक्तिधाम निर्माण अन्य परिसंपत्ति निर्माण से जुड़े मजदूरी मूलक कार्य शामिल है कुल मिलाकर विकसित भारत 2047 को साकार करने में वीबी जी राम जी बहुत ही कारगर सिद्ध होगा।


अन्य पोस्ट