महासमुन्द

मीडिया परिसंवाद व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम
22-Dec-2025 4:11 PM
मीडिया परिसंवाद व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 दिसंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महासमुंद शाखा उपकार भवन में रविवार को राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर मीडिया परिसंवाद व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष व इंदौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश की 10वीं पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसमें महासमुंद, झलप, पिथौरा और बागबाहरा से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शामिल हुए।

अतिथि सहायक प्राध्यापक पीयूष तांडेय ने राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता के विषय में बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, यह जनता को सूचित, शिक्षित और जागरूक कर, राष्ट्रीय पहचान और एकता को बढ़ावा देता है। सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को उजागर कर सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करता है, और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका पर नजर रखता है। इससे विकास, मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित होता है। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार और विश्वसनीय पत्रकारिता आवश्यक है।

 बीएड पार्वती शिक्षा महाविद्यालय अंबिकापुर के प्रोफेसर संध्या चन्द्राकर ने बताया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में इसकी महती भूमिका है।सत्तापक्ष की कमियों और अनियमितताओं को उजागर कर सही दिशा दिखाने की काम करती है। मीडिया को नकारात्मक चीजों के साथ सकारात्मक भी परोसनी चाहिए। लोग सुबह उठकर अखबार देखते है तो उन्हें सबसे पहले सकारात्मक चीजे चाहिए होती है। अखबारों में सूचना और जागरूकता भरी खबरें होनी चाहिए। हमारे आसपास के राष्ट्रीय पहचानों को और एकता को बढ़ावा देने पर लिखना चाहिए। सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के उल्लंघनों को उजागर करता है, जिससे जनता जवाबदेह बनती है।

कहा कि पत्रकार का खबर सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के उल्लंघनों को उजागर करता है, जिससे जनता जवाबदेह बनती है। प्रेस क्लब महासमुंद अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका के बारे में अतिथियों की कही गई बातों को अपनाने की बात कही और पत्रकारों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की।

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने सभी को राष्ट्रीय मीडिया कान्फ्रेंस में भाग लेने माउंट आबू चलने ईश्वरीय निमंत्रण दिया। अंत में सभी ने स्व. ओम प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित कर ब्रम्हा भोजन स्वीकार किया।

राजयोग शिक्षिका ब्रम्हा कुमारी तोमेश्वरी दीदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। हर किसी का सोच और विचारधारा अलग होती है, लेकिन सजग और निष्पक्ष रहने की जरूरत है। मीडिया कर्मी तथ्यों को प्रस्तुत करें, तथ्यों के आधार पर खबर बनाएं। ख्याल रखा जाना चाहिए कि इसका उपयोग व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के अहित में न हो। पत्रकारिता का काम महज सूचना देना नहीं बल्कि जनचेतना लाना है। यह जिम्मेदारी मीडिया को समझनी होगी।


अन्य पोस्ट