महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 दिसंबर। सरायपाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंसुला के बसना से पदमपुर मार्ग स्थित जगदंबा फर्नीचर मार्ट में कल 18 दिसंबर को वन विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर बेशकीमती साल, सागौन की लकड़ी जब्त किया है। इसमें साल सागौन की चिरान, ल_ा सहित लकड़ी से बनी सोफा, बेड, डायनिंग टेबल सहित अनेक प्रकार के घरेलू उपयोग की चीजें जब्त की गई है।
जब्त लकड़ी की कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्युष ताण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम बंसुला के तुलसी साव के जगदंबा फर्नीचर मार्ट में तलाशी की गई। तलाशी में मार्ट से अवैध सागौन चिरान 334 नग, अवैध साल चिरान 140 नग लगभग 1.540 घन मीटर प्राप्त हुआ। उन्हीं के फर्नीचर मार्ट के पीछे लगभग 700 मीटर में अवैध सागौन ल_ा 84 नग, 4.000 घनमीटर और अवैध साल ल_ा 31 नग लगभग मिला।
बढ़ाई गिरी के औजार भी उडऩ दस्ते ने जब्त किए टीम ने राउटर ए 2, रेंदा 2, ड्रील मशीन 1, कटर 1, राउटर,बी 1, आरी छोटा 1, आरी बड़ा 3 नग, बटासी 2 नग, बड़ा कटर 1 नग, सिंकजा 3 नग, विद्युत चलित रेंदा 1 नग नया, विद्युत चलित रेंदा 1 नग पुराना, मिनी आरा मशीन 1 नग जब्त किया गया है।